Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ममता ने अपने दम पर बंगाल के किले पर फतह बरकरार रखी, काम नहीं आई भाजपा की रणनीति

लक्ष्मी भंडार और कन्याश्री जैसी योजनाओं के लाभार्थियों ने भी बनर्जी को बड़े पैमाने पर समर्थन दिया

05 Jun 2024

ममता ने अपने दम पर बंगाल के किले पर फतह बरकरार रखी, काम नहीं आई भाजपा की रणनीति

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर अपने मंझे हुए राजनीतिक अनुभव को लोकसभा चुनाव में साबित किया है। उन्होंने न केवल भाजपा के सपने को चकनाचूर किया, बल्कि अपने बलबूते बिना किसी सहयोगी दल के बंगाल के किले पर फतह बरकरार रखी है।
तृणमूल ने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 29 पर जीत हासिल की है। पार्टी ने भाजपा को पिछली बार की 18 सीटों से पीछे धकेल कर उसे 12 तक ही सीमित कर दिया। भाजपा को 39 प्रतिशत से भी कम वोट मिले। हालांकि, दीदी ने जीत का श्रेय राज्य की जनता को दिया और चुनावी नतीजों को बंगाल के विरोधियों को जनता का ठेंगा करार दिया, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि ममता का राजनीतिक करिश्मा उनके समर्थकों के विश्वास को बनाए रखने में कहीं अधिक काम आया।
बनर्जी अपनी व्यक्तिगत लोकप्रियता के अलावा जिस कारण से जीत को बरकरार रखने में कामयाब रहीं, वह है लाभार्थी राजनीति। इसे उन्होंने राज्य में अपने कार्यकाल के दौरान सक्रिय रूप से अपनाया। इसने विपक्ष के बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोपों और सत्ता-विरोधी ज्वार को कम कर दिया। लक्ष्मी भंडार और कन्याश्री जैसी योजनाओं के लाभार्थियों ने भी बनर्जी को बड़े पैमाने पर समर्थन दिया।
उन्होंने इस तथ्य को नजरअंदाज कर दिया कि तृणमूल प्रमुख के कई नेता जेल में हैं। केंद्रीय जांच एजेंसियां उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी सहित कई अन्य लोगों पर शिकंजा कस रही हैं। केंद्रीय कोष पर प्रतिबंध लगा हुआ है, जिससे राज्य की कल्याणकारी योजनाएं कथित तौर पर पटरी से उतर गई हैं। इस प्रक्रिया में उन्होंने खुले तौर पर पीड़ित कार्ड खेला और बाहरी लोगों से राज्य के लोगों की रक्षक के रूप में अपनी छवि को बढ़ावा दिया।
उन्हें शायद 2021 के राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा के जबरदस्त प्रभाव का सफलतापूर्वक प्रतिरोध करने के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाएगा, क्योंकि इस चुनाव में भाजपा ने अभूतपूर्व प्रचार अभियान चलाकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। चुनावी रणनीतियों के कारण तृणमूल 215 सीटों पर पहुंच गई और भाजपा को उसने 77 सीटों तक सीमित कर दिया।
हालांकि, भाजपा अपनी पिछली तीन सीटों की संख्या से कई गुना अधिक सीटें हासिल करने में सफल रही और उसने विधानसभा में एकमात्र विपक्ष के रूप में खुद को स्थापित किया, लेकिन राज्य में भाजपा की राजनीतिक आकांक्षाओं को करारा झटका देने का श्रेय बनर्जी और अभिषेक को दिया गया। मौजूदा लोकसभा चुनाव में ममता ने अपने बलबूते पर पश्चिम बंगाल में अपने सबसे मजबूत किले पर पकड़ बरकरार रखी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News